डैथ ट्रैप स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलटी,आधा दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल दो बच्चे रिफर

3884

स्कूल वैन पलटने से मची चीख-पुकार, 20 मासूमों की जान से खिलवाड़


रायबरेली -आज सुबह  9:00 बजे हरचंदपुर-महाराजगंज मार्ग पर स्थित सीएचसी (CHC) के पास एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी स्कूल की वैन, जिसमें क्षमता से दोगुना यानी लगभग 20 बच्चे सवार थे, तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन के पलटते ही मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूली वैन में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में बच्चों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हरचंदपुर ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गंभीर रूप से घायलों मे काव्यांश राजपूत (5 वर्ष): पुत्र कमलेश कुमार, निवासी पूरे बैशन,शिवम (11 वर्ष): पुत्र रामकुमार, निवासी नवीगंज।
शेष बच्चों का इलाज हरचंदपुर सीएचसी में किया गया, जिनमें से अधिकांश सुरक्षित हैं लेकिन गहरे सदमे में हैं।


प्रशासनिक और स्कूल प्रबंधन की आई लापरवाही सामने


यह दुर्घटना निजी स्कूलों की उस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करती है, जहाँ मुनाफे के चक्कर में बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रख दिया जाता है। एक छोटी वैन में 20 बच्चों को बैठाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि एक “चलता-फिरता डेथ ट्रैप” है। अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और उन्होंने दोषी स्कूल प्रबंधन व चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
“जब तक डग्गामार और ओवरलोडेड स्कूली वाहनों पर प्रशासन नकेल नहीं कसेगा, मासूमों की जिंदगी इसी तरह दांव पर लगती रहेगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

3.9K views
Click