तलाक के बाद प्रेमी से शादी कराने पत्नी को कोर्ट लेकर पहुंचा पति, प्रेमी ने शादी करने से किया इंकार

16810

राठ(हमीरपुर) जनपद महोबा के चरखारी थाने के गुढ़ा गांव निवासी एक युवक ने बताया है कि मझगवां थाने के एक गांव निवासी युवती से बीते मई 2021 में विवाह हुआ था। बताया कि शादी के बाद उसे पता चला कि उनकी पत्नी के पांच साल से धमना गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते गुरुवार को युवक उनकी पत्नी से मिलने गांव पहुंच गया। ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर पूंछतांछ करने पर युवक व युवती ने अपना प्रेम संबंध कबूल किया। जिसके बाद युवती के पति व ससुरालियों ने उसकी शादी प्रेमी से कराने का निर्णय लिया। शुक्रवार को प्रेमी प्रेमिका सहित उनके परिजन शादी कराने राठ की कोर्ट जा पहुंचे जहां एक स्टांप पर नोटरी बनवाकर पति पत्नी ने एक दूसरे से संबंध विच्छेद कर लिया। जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया। उसका आरोप है कि युवती के ससुरालियों ने बहाने से उसे गांव बुलाया जहां तमंचे की नोक पर उससे सब कबूल कराया। उस पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि वह शादी नहीं करना चाहता।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 16.8K views
16.8K views
Click