तहसील परिसर में फिर निकले तीन कोरोना पॉजिटिव, दो दिन को तहसील को किया गया बंद

19572
SDM Kulpahar mohd. Avesh

सिविल जज कार्यालय का कर्मचारी भी निकला पाजिटिव

कुलपहाड़ (महोबा ) तहसील परिसर में आज हुई कोरोना टेस्टिंग में तीन कर्मचारियों के पाजिटिव पाए जाने पर तहसील को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर कोरोना टेस्टिंग की गई जिसमें तहसील का एक कर्मचारी , पूर्ति विभाग का एक कर्मचारी व सिविल जज जूनियर डिवीजन में कार्यरत एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया। तीन कर्मियों के पाजिटिव निकलने से तहसील में हडकम्प मच गया। उपजिलाधिकारी ने तत्काल तहसील एवं कोर्ट को 2 दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए।

Tehsildar kulpahar Subodhmani Sharma

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तहसील परिसर में कोरोना टेस्ट के लिए लगाए गए कैंप में करीब आधा सैकड़ा तहसील कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं सिविल जज जूनियर डिविजन के कर्मचारियों की कोरोना की जांच की गई। जिसमें तहसील के आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर व राजस्व विभाग के संग्रह अनुसेवक सहित सिविल जज जूनियर डिविजन में भी एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई जिसे लेकर के उप जिला अधिकारी ने 2 दिन के लिए तहसील बंद किए जाने का आदेश जारी किया। गौरतलब है कि इसके पहले भी तहसील में लेखपाल से लेकर अधिवक्ता पाजिटिव निकल चुके हैं। ऐसा तीसरी बार हो रहा है जब तहसील को बंद किया गया है।

👁 19.6K views
19.6K views
Click