दण्ड भर कर अयोध्या धाम पैदल जा रहे श्रद्धालु

25628

बेलाताल ( महोबा ) चिलचिलाती धूप और बारिश की परवाह किये बगैर भक्ति रस में डूबे तमाम श्रद्धालुओं का रेला इन दिनों अयोध्या धाम की ओर कूच कर रहा है .

मध्यप्रदेश के सीमावर्ती छतरपुर और टीकमगढ जनपदों के तमाम आस्थावान भक्तगण अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन के लिए सैकड़ों किलोमीटर दण्डवत भरकर पैदल यात्रा करते हुए जा रहा हैं।
मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के कस्बा पलेरा लहर बुजुर्ग के भगवान दास ( उम्र 70 वर्ष ) पुत्र सूरा , हीरालाल ( उम्र 65 वर्ष ) पुत्र सूरा , छोटे ( उम्र 50 वर्ष ) पुत्र शंकर, किशोरी ( उम्र 30 वर्ष ) पुत्र हीरालाल , ओम ( उम्र 23 वर्ष ) पुत्र पलुआ , महेश ( उम्र 20 वर्ष ) पुत्र मूलचन्द आदि भक्तों ने बताया कि अपने घर से 17 सितम्बर को दण्डवत भरकर पैदल यात्रा करते हुए लगभग 2 महीनों में वे अयोध्या धाम पहुंचेंगे . जहां श्रीराम मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों की परिक्रमा कर सरयू में डुबकी लगाकर वापस आयेंगे .

👁 25.6K views
25.6K views
Click