दर्जनों मौतों के बाद जागा विभाग

16735

भवानीगढ़ चौराहे पर बनवाए गए गति अवरोधक

रायबरेली। दर्जनों राहगीरों के काल के गाल में समाने के बाद हरकत में आए विभाग ने बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम गति अवरोधक बनवा दिए हैं, जिसको लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है। विदित हो कि 2013-14 में बांदा-बहराइच हाईवे का निर्माण होने के बाद से बछरावां से लेकर कुम्भी बॉर्डर तक तेज रफ्तार के कहर की चपेट में आकर अब तक दर्जनों राहगीर अपनी जान गवां चुके हैं।

अभी हाल ही में एक सप्ताह के अन्दर बांदा-बहराइच हाईवे पर शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीगढ़ और गुडिया गढ़ी में 2 युवक और एक अधेड़ कृषक काल के गाल में समा चुका है। वहीं एक मासूम गम्भीर रूप से जख्मी होकर जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहा है। यदि पहले ही विभाग चेत जाता तो कई लोगों की जान बच सकती थी।

👁 16.7K views
16.7K views
Click