दुःसाहस : चोर पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, छीनी पिस्टल, घंटों बाद हुयी बरामद कई गिरफ्तार

18890
WhatsApp Image 2020-08-12 at 23.52.17
अस्पताल की इमरजेंसी में लेता घायल सब इन्स्पेक्टर
कौशाम्बी | सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंगपुर कछुआ गांव में दबिश देकर बदमाशो को पकड़ने की कोशिस करना कड़ा धाम पुलिस के दरोगा व् सिपाही को खासा महगा पड़ गया। बुधवार की देर रात हुयी घटना में अराजक तत्वों ने वर्दी धारी दरोगा व् सिपाही को घेर कर पीटा और उसकी सरकारी पिस्टल छीन कर गायब कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियो में हड़कंप मच गया। एसपी कौशाम्बी का दावा है कि उन्होंने घटना की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अराजक तत्वों को न सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि पुलिस की सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है। अभियुक्तों के खिलाफ वह अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की बात कह रहे है।
 
मिली जानकारी के अनुसार कड़ा धाम के दरोगा कृष्ण राय सिंह व् सिपाही दिलीप यादव मुखबिर की सूचना पर सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंगपुर कछुआ गांव में बदमाश के घर देर रात दबिश देने पहुंचे। पुलिस को देखते ही बदमाश फरार हो गया और ग्रामीण अराजक तत्वों ने दरोगा व् सिपाही पर घेर कर लाठी-डाँडो से हमला बोल दिया। 
 
घायल सिपाही दिलीप यादव ने बताया, दर्जनों की संख्या में लोगो ने उन्हें घेर कर पीट रहे थे। भीड़ उन्हें जान से मार देने पर आमादा थी। इसी दौरान दरोगा जी ने अपने बचाव में सरकारी पिस्टल निकली, जिसे भीड़ में किसी ने छीन लिया। बेसुध होकर जब वह जमीन पर गिर पड़े तब भीड़ से उन्हें पीटना बंद किया। खुद के साथ हुयी घटना की सूचना सेट पर दिए जाने के बाद पुलिस ने मदद कर उन्हें बचाया। 
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस फ़ोर्स ने घायल दरोगा कृष्ण राय सिंह व् सिपाही दिलीप यादव को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में घायल सिपाही की हालत बेहतर बताई जा रही है उसके हाथ व् पैर में चोटे आई है , लेकिन दरोगा केआर सिंह गंभीर बताये जा रहे है। 
 
अस्पताल के डाक्टर विजय केसरवानी ने बताया, दरोगा को सर नाक हाथ पैर व् शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। उनकी हालत स्थिर होने में समय लग सकता है। 
 
एसपी अभिनन्दन ने बताया, घटना के सम्बन्ध में सूचना मिलते ही उन्होंने मय फ़ोर्स के कार्यवाही करते हुए अराजक तत्वों को सर्च आप्रेशन चला कर हिरासत में लिया है। पुलिस की छीनी गई पिस्टल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपितों पर एनएसए के तहत कार्यवाही की जाएगी ताकि आगे आने वाले समय में नजीर बन सके की सरकारी कर्मचारी को कार्य करते समय किसी प्रकार की हानि पहुंचाने की कोशिस न कर सके। 
 
पुलिस हमले की घटनाओ से सबक कब लेगी पुलिस ?
जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंगपुर कछुआ में बुधवार की रात दरोगा व् सिपाही ने साथ भीड़ ने जो किया वह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी जनपद के पश्चिम शरीरा थाना इलाके में भीड़ को नियंत्रण करने की कोशिस में दरोगा व् सिपाही को अराजक तत्वों ने पीट पीट कर अधमरा कर पिस्टल छीन ली थी। ताज़ा मामला कुख्यात बदमाश विकास दुबे का ही है जिसमे दस पुलिस कर्मियों को अपनी जान गवानी पड़ी। 
👁 18.9K views
18.9K views
Click