टैंकर चालक मौके से फरार,कार के उड़े परखच्चे
लालगंज, रायबरेली-कोतवालीक्षेत्र मधुकरपुर गांव के निकट बुधवार को एनएच 232 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,जहां टैंकर (दुग्ध वाहन) व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई!जिसमें कार सवार की दर्दनाक मौत हो गई!जानकारी के मुताबिक लालगंज की ओर से जा रही कार यूपी 20 एवी 0760 और (दुग्ध वाहन) टैंकर यूपी 22 टी 5295 की मधुकरपुर गांव के पास जोरदार भिड़ंत हो गई,जिसमें कार के परखच्चे उड़़ गए!कार चालक नितिन सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी माखी जिला उन्नाव गाड़ी में फंस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई!मृतक एनएच 232 ऐहार टोल प्लाजा के निकट सिंह ढाबा का संचालक था!पास के ही गांव पूरे बन मजरे बसंतपुर कठोइया उसकी मौसी का गांव है!कार लेकर किसी काम से वह रायबरेली की ओर जा रहा था तभी सामने से लालगंज की ओर आ रहे दुग्ध वाहन टैंकर से आमने सामने टक्कर हो गई!घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
दुग्ध टैंकर और कार की भिड़ंत में कार चालक की दर्दनाक मौत
👁 15.5K views
15.5K views
Click


