दूर होगी भूरागढ़ फीडर की ओवरलोडिंग समस्या

16013
रिपोर्टे – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। बिजली समस्या से परेशान शहर के खिन्नीनाका, मढियानाका, फूटाकुंआ, अवस्थी चैराहा, खुटला, निम्नीपार, महामाई में रहने वाले लोगों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उन्होंने कहा कि बांदा नगर पालिका में आते हैं परंतु विद्युत आपूर्ति में शहर से लगे गांव गोढ़ीबाबा, कहला, हटेटीपुरवा के लिए भूरागढ़ फीडर से सप्लाई की जा रही है। भूरागढ़ फीडर में ग्रामीण इलाकों को जोड़ दिया गया है जिससे पूरे दिन और रात लगातार बढ़ रहे ओवरलोड हो जाने के कारण ट्रिपिंग होती रहती है। लो-वोल्टेज का ड्रामा ऐसा है मानो पावर हाउस आंख मिचैली का खेल बांदा नगर वासियों से किया जा रहा है।

शहर के उक्त मोहल्लों के लोगो ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी से अपनी समस्या बताते हुये बिजली व्यवस्था तत्काल सुधारे जाने के लिये कहा है। सदर विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुये तत्काल बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता जीतेन्द्र सिंह से बात की और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिये निर्देशित किया।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को अवगत कराते हुये अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड नगरीय जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि भूरागढ़ फीडर में बढ रहे लोड को लेकर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि रेलवे फीडर के शेष बचे कार्य को 24 जून से 27 जून की अवधि में पूरा करा दिया जायेगा। इस कार्य के दौरान महेश्वरी देवी, छोटी बाजार और अलीगंज फीडर को दोपहर लगभग 2 बजे से शाम 5 बजे तक के लिये बंद किया जायेगा। इस फीडर के बनने से महेश्वरी देवी, छोटी बाजार फीडर का भार कम होगा। साथ ही भूरागढ़ फीडर के कुछ ट्रांसफार्मरों को इसमें जोड़ दिया जायेगा जिससे काफी हद तक ओवरलोड की समस्या समाप्त हो जायेगी।

👁 16K views
16K views
Click