दूरी बना के रखना कोरोना न हो जाए, फूले फले परिवार को रोना ना हो जाए

15028
13_03_2020-corona-virus_20106001_03633667

जागरूकता संदेश…

दूरी बना के रहना कोरोना न हो जाये

फूले फले परिवार को रोना न हो जाये ।।

चाइना की चाल है या कुदरती लीला

विश्व के पंजर को इसने कर दिया ढीला

बरपा हैइस जहान पे बनकरके यह कहर

सप्ताह भर मे प्राणघाती बनता है जहर

अपनो को भी कहीं मुझे खोना न हो जाये।।फूले0।।

चुनौती है महामारी बचाना ये देश है

जो है जहाँ वहीं रहे न कोई क्लेश है

बीमारी छुआछूत की है मान लो भाई

जिसकी अभी न बन सकी है कोई दवाई

इटली के जैसा लाशों का ढोना न हो जाये ।।फूले0।।

बचा के स्वयं को भी दूसरों को बचाओ

आये हो जो परदेश से तो चैकअप कराओ

पालन करो सरकार के इस लाॅक डाऊन का

होस्वस्थ जन विलेज का हो या होवे टाउन का

हाथों से प्रलय बीज का बोना न हो जाये ।।फूले0।।

साबुन से धुलें हाथ मुँह पर मास्क लगायें

हो सर्दी या बुखार तो डॉक्टर को दिखायें

संदेश मोदी जी का बताना है अब हमे

अपने पर ही कर्फ्यू को लगाना है अब हमे

“आदित्य” चिर निद्रा मे ही सोना न हो जाये ।।फूले0।।

        कवि – आदित्य मौर्य “आदित्य “

👁 15K views
15K views
Click