ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

12039

रायबरेली। ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत । जिसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कस्बे के पास ही रायबरेली मार्ग पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय दो बाईकों में जोरदार भिडंत हो गई। जिससे ओवरटेक कर रहा अयोध्या निवासी प्रशांत वर्मा (30) ट्रैक्टर के नीचे आ गया।

वही बाइक सवार ढोढें का पुरवा मजरे पाली निवासी सुरेश पुत्र भगौती प्रसाद (33), संदीप यादव पुत्र महादेव प्रसाद (30) कस्बा निवासी प्रतीक साहू (25) पुत्र राकेश साहू एवं सोथी निवासी आलोक सिंह पुत्र हरीश सिंह व प्रशांत वर्मा (30) भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वस्थ केंद्र महराजगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश, प्रशांत वर्मा, आलोक सिंह, प्रतीक साहू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 12K views
12K views
Click