दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन घायल, एक रेफर

18975

रायबरेली। सोमवार को प्रातः करीब 10 बजे बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है।

घायल पारस साहू निवासी समोदा के मुताबिक वे अपने घर के लिए जा रहे थे तभी आगे चल रहे श्यामू निवासी दहेजुआ खेड़ा बछरावां ने अपनी बाइक को घुमा दिया जिससे दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया है।

👁 19K views
19K views
Click