दो युवकों की नइया नाले में नहाते समय डूबने से मौत

32866

महराजगंज, रायबरेली। घर से खेतों में घास काटने के लिए निकले दो युवकों की नइया में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों की कड़ी मसक्कत के बाद दोनों युवकों को मृत अवस्था में नइया से निकाला गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना दोपहर 12 बजे की है।

पूरे बड़मानुस मजरे कुबना निवासी प्रदीप कुमार (17) पुत्र धर्मराज व अरूण कुमार (18) पुत्र महेश घर से खेतों में घास काटने के लिए कह कर निकले थे। वहीं महेश के साथ उसके दो मित्र शनी व अचल भी आये हुए थे। इसी बीच प्रदीप व अरूण नइया में नहाने चले गये। पानी अधिक होने के कारण दोनो डूब गये। काफी देर तक पानी से न निकलने पर शनी और अचल ने ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घंटों मसक्कत करने के बाद दोनो के शवों को नइया से बाहर निकाला।

वहीं सूचना पर उपजिलाधिकारी सालिकराम व कोतवाल राजेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उपजिलाधिकारी सालिकराम ने बताया पानी अधिक होने के कारण दोनो युवकों की नइया में डूबने से मौत हो गयी , दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि होने पर दैवीय आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट -अशोक यादव एडवोकेट

👁 32.9K views
32.9K views
Click