धर्म छिपाकर हिंदू महिला से किया विवाह

23737

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज (रायबरेली)। धर्म बदलकर हिंदू महिला से विवाह करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि सेमरपहा गांव निवासी मोहम्मद गब्बर ने अपने आप को लोध बिरादरी का बताते हुए गदागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद गब्बर ने महिला से लगभग ढाई लाख रुपए व कीमती सोने चांदी के आभूषण ले लिए। महिला को जब पति बने प्रेमी के मुस्लिम धर्म का होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध जताते हुए आभूषण व रुपए वापस मांगे। जिस पर गब्बर ने महिला की पिटाई करते हुए गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मो.गब्बर को कोतवाली पकड़ लाई। कोतवाल अरुण सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

👁 23.7K views
23.7K views
Click