पीड़ित महिला को जान से मारने की दी धमकी
लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासिनी जनक दुलारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के चार लोगों पर उसके एक बीघे खेत में जबरन जेसीबी चला कर धान की फसल नष्ट करने का आरोप लगाया। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके खेत में जेसीबी चला दिया। जिससे उसकी धान की फसल बर्बाद हो गई। मना करने पर आरोपी मारपीट करने पर आमादा हो गए और जान से मार डालने की धमकी दी।
- संदीप कुमार फिजा
👁 11.7K views
11.7K views
Click


