नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरों ने किया पार

13064

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक क्षेत्र के तबीजन का पुरवा मजरे मुबारकपुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोर एक घर से नगद रुपए व लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित में पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। गांव निवासी मुशर्रफ रहमान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात वह परिवार के साथ घर के बरामदे में सोया हुआ था।

रात को अज्ञात चोर उसके घर का ताला खोलकर अंदर घुसे और कमरे में रखी आलमारी व बख्शों से दो हार, कान के बाले, झुमकियाँ, अंगूठियां, मांग टीका व चांदी के जेवरात सहित छः लाख कीमत के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये नगद चोरी कर ले गए।

सुबह तीन बजे जब वह नित्य क्रिया के लिए उठा तो घर का दरवाजा खुला देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला खुला था, सामान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा था। जिसको देखकर होश उड़ गए।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 13.1K views
13.1K views
Click