नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों व सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा

26838

डलमऊ रायबरेली – नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के साथ-साथ लाक डाउन का कड़ाई से अनुपालन करा रहे पुलिसकर्मियों पर पुष्पों की वर्षा कर एक मिसाल कायम की जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देशवासियों से अपील की है कि सभी देशवासी लाक डाउन का कड़ाई से पालन करें जिससे कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ा जा सके लाक डाउन का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के लिए पुलिसकर्मी दिन रात मेहनत कर रहे हैं गरीब मजदूरों को लगातार भोजन के साथ साथ खाद्य सामग्री भी पहुंचा रहे पुलिस की सक्रियता की वजह से नगर पंचायत में कोई भी गरीब भूखा नहीं रह रहा है साथ ही नगर पंचायत में सफाई का कार्य देख रहे सफाई कर्मियों ने दिन-रात मेहनत करते हुए सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखी है ऐसे में पुलिसकर्मी व सफाई कर्मियों की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस व सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए आज प्रातः काल राजा डल पार्क के निकट पुष्पों की वर्षा की अध्यक्ष की इस पहल से डलमऊ में चारों ओर सराहना हो रही है इस मौके पर विनोद निषाद, शुभम गौड़, सोहराब अली, सतीश जायसवाल, शैलेश मिश्रा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 26.8K views
26.8K views
Click