नगर विधायक के नेतृत्व में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में 9 साल की उपलब्धियों पर चर्चा

18440

मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर की गई परिचर्चा

अयोध्या। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों पर आज वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन/टिफिन बैठक का आयोजन।

अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के द्वारा जीवनसाथी मैरिज लान देवकाली मंडल में किया गया। बैठक में मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में प्राप्त की गई उपलब्धियों पर सारगर्भित चर्चा हुई और मिशन 2024 को सफल बनाने पर भी मंथन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार जिस प्रकार विकास का खाका गढ़ रही है। उससे हमें आशा ही नहीं विश्वास है कि हम पूरे विश्व में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

अयोध्या नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों पर श्री गुप्त ने अयोध्या की जनता की तरफ से योगी-मोदी जी का हृदय से धन्यवाद दिया।

टिफिन बैठक की अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों का विश्लेषण कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के सामने रखा और इसमें शेष बचे लक्ष्यों को प्राप्त करने में बूथ स्तर से प्रयास करने पर जोर दिया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने मिशन 2024 को लेकर गहन चर्चा व अयोध्या के विकास कार्यों पर अयोध्या से लगे अन्य क्षेत्रों के विकास पर भी विस्तृत चर्चा की। बैठक का संचालन प्रतीक श्रीवास्तव ने किया।

टिफिन बैठक के उपरांत नगर विधायक समेत सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा घर से लाए गए टिफिन से सभी ने बैठकर भोजन किया।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष करिअप्पा रवि सोनकर, मंडल अध्यक्ष देवकाली आलोक द्विवेदी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना द्विवेदी, अशोका द्विवेदी, शकुंतला गौतम,आशा गौड़, भाजपा नेता अभय सिंह,अरुण त्रिपाठी, गोकर्ण द्विवेदी, अरविंद सिंह,अमल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अयोध्या बालकृष्ण वैश्य,समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 18.4K views
18.4K views
Click