नवनिर्वाचित सांसद मा.अवधेश प्रसाद को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

27372

समाजवादी युवजनसभा जिलाअध्यक्ष जय सिंह यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से मिलकर गृह मंत्रालय भारत सरकार को संबोधित मांग पत्र देकर समाजवादी पार्टी जनपद अयोध्या लोकसभा क्षेत्र 54-फैज़ाबाद से नवनिर्वाचित सांसद माननीय अवधेश प्रसाद जी को ज़ेड प्लस श्रेणी सुरक्षा दिए जाने की मांग की है मांग पत्र में लिखा है कि जिस दिन से श्री अवधेश प्रसाद जी लोकसभा फैज़ाबाद से सांसद निर्वाचित हुए हैं उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद से ही कट्टरपंथी एवं जातिवादी व्यवस्था में विश्वास रखने वाले लोगों द्वारा लगातार अपमानजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है।

जय सिंह यादव ने कहा कि जाति और मजहब के नाम पर नफरत करने वाले लोग कोई अप्रिय घटना न कर सके इसलिए हम गृह विभाग से मांग करते हैं कि फैज़ाबाद से नवनिर्वाचित मा. सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी को जल्द से जल्द ज़ेड प्लस श्रेणी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए । इस मौक़े पर खिरौनी चेयरमैन प्रतिनिधि राम सुमेर भारती, युवजनसभा जिला महासचिव सुल्तान खान, जिला उपाध्यक्ष अनुभव रावत, नीरज शर्मा, अमन आर्या, बृजेश प्रताप, जितेंद्र रावत, अहमद जाकिर, अंशु वर्मा, मनोज रावत, पंकज रावत, अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 27.4K views
27.4K views
Click