नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कार्यभार ग्रहण किया, कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

41313

बाँदा — जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि वह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।

सुधीर त्रिवेदी रिपोर्ट

👁 41.3K views
41.3K views
Click