नायब तहसीलदार ने किया सब्जी मंडी का निरीक्षण, व्यवस्था से दिखे संतुष्ट

15122

इनपुट – मनोज मौर्य रिपोर्ट

ऊंचाहार (रायबरेली) । बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर ऊंचाहार मंडी का नायब तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया निरीक्षण के पश्चात व्यापारियों को हर पल सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और मुंह में मास्क अंगोछा रुमाल का प्रयोग करने की हिदायत दी। साथ ही सब्जी मंडी में सब्जी खरीदारों के खड़े होने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाकर बनाए गए चूने के गोले को देखकर संतुष्ट दिखे ।साथ ही मंडी समाप्त होने के पश्चात नायब तहसीलदार द्वारा सभी सब्जी व्यापारियों को सोशल डिस्टेंस बनाकर हाथ उठाकर शपथ दिलाई कि हम सभी कोरोना महामारी के खिलाफ संगठित होकर सामूहिक रूप से यह वचन लेते हैं कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। हमेशा सैनिटाइजर मास्क का प्रयोग करेंगे, साबुन से लगातार हाथ धोयेंगे, अपने आसपास वातावरण को स्वस्थ रखेंगे, अपने नाक मुंह आंख पर हमेशा हाथ नहीं लगाएंगे, खुद सुरक्षित रहेंगे साथ ही अपने आसपास सब को सुरक्षित रखेंगे, अपने गांव अपने तहसील अपने जिले को भी बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान ऊंचाहार व्यापार मंडल अध्यक्ष व मंडी संचालक धर्मेंद्र मौर्य, उप निरीक्षक रामदास वर्मा, हेड कांस्टेबल अरविंद द्विवेदी, सब्जी मंडी सह संचालक हरिशंकर साहू मौजूद रहे।

👁 15.1K views
15.1K views
Click