नौकरी करके घर लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

28793

Raebareli Dalmau –उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवा 22 पुत्र राजू निवासी डलमऊ  के रूप में हुई है। पूरी घटना आदर्श नगर के निकट की बताई जा रही है.

राजस्थान से नौकरी करके घर जा रहा था युवक

परिजनों की माने तो शिवा राजस्थान में नौकरी करता था नौकरी से छुट्टी लेकर घर वापिस आ रहा था,इसी दौरान वहां से गुजर रही शटल ट्रैन की चपेट में आ गया।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवा को जब उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब तक उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। Rpf प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

अनुज मौर्य /विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 28.8K views
28.8K views
Click