पक्षियों के मरने से दहशत का माहौल

17302

इचौली(हमीरपुर)
मौदहा क्षेत्र के ग्राम नायकपुरवा इचौली में पक्षियों के मरने से दहशत का माहौल है तीन दिन पहले दो गलगलियो की मौत फिर दूसरे दिन नायकपुरवा गांव में झरियारे बाबा मंदिर के पास कबूतरों की मौत कल रवि द्विवेदी के खेत मे जहां पांच कौवे मरे आज वही बिछुही नाला में रपटा के पास नागफनी में दो कौवे मारे पड़े थे। नायकपुरवा निवासी रवि ने बताया कि आज रपटा के पास दो कौवे मरे पड़े है जिनके कही भी कोई चोटे नही है।इस सम्बंध में पशु चिकित्सा अधिकारी मौदहा विवेक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि यह पक्षी शर्दी लगने से मरे है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य सौरभ मिश्रा ने बताया कि इचौली क्षेत्र में लगातार हो रही पक्षियों की मौत कही बर्ड फ्लू के संकेत तो नही है।

👁 17.3K views
17.3K views
Click