पदम् श्री अर्जुन अवॉर्डी सुधा सिंह के जन्मदिन पर देशभर से आई शुभकामनाएं,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर दी बधाई

29964

RAEBARELI DESK-

प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, एमएलसी पवन सिंह, और सदर विधायक अदिति सिंह ने भी सुधा सिंह को जन्मदिन की दी बधाइयां एवं शुभकामनाएं

रायबरेली जिले की शान और आधुनिक रेल डब्बा कोच कारखाना (एमसीएफ) की खेल अधिकारी, ओलंपियन, पद्म श्री एवं अर्जुन अवॉर्डी सुधा सिंह के जन्मदिवस पर बुधवार को पूरे देश से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा।
सुबह सबसे पहले देश के केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने स्वयं फोन कर सुधा सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। बातचीत के दौरान अमित शाह ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें “भारत की प्रेरणादायक बेटी” कहा और कहा कि उन्होंने देश को जिस निष्ठा और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरवान्वित किया है, वह अनुकरणीय है। इसके साथ ही प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राजद प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, एमएलसी पवन सिंह, और सदर विधायक अदिति सिंह ने भी सुधा सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


जनपदवासियो के बीच भी जन्मदिन को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। खेल जगत से जुड़े बी.पी. सिंह, वॉलीबॉल कोच लीना सिंह, के अलावा योगाचार्य बृजमोहन, मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजक, प्रदीप पांडेय, महेंद्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सुधा सिंह को हार्दिक बधाइयां प्रेषित कीं।
इसी क्रम में एमसीएफ के महाप्रबंधक प्रशांत श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी असर एन. तिवारी, वरिष्ठ अधिकारी अनिल श्रीवास्तव सहित फैक्ट्री के सभी विभागों एवं विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने भी सुधा सिंह को शुभकामनाएं दीं। फैक्ट्री परिसर से लेकर शहर तक हर ओर से उनके प्रति सम्मान और स्नेह झलकता नजर आया।
गौरतलब है कि सुधा सिंह भारत की उन चुनिंदा महिला एथलीटों में हैं, जिन्होंने ओलंपिक, एशियाई खेलों एवं कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और पद्म श्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा है।

अनुज मौर्य/एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

👁 30K views
30K views
Click