परदेशी 24 युवकों की सीएचसी में हुआ चेकअप

19948

नरैनी सीएचसी में चेकअप के लिए खड़े परदेशी युवक

नरैनी। मध्य प्रदेश के कटनी शहर से पैदल चलकर नरैनी पहुंचे 24 कामगार युवकों का सीएचसी में नाम दर्ज किया गया। इन्हें हरियाणा और यूपी के कई जिलों तक जाना है। लाक डाउन के कारण अपने घर पैदल जा रहे युवकों ने बताया कि 27 मार्च को घर जाने के लिये निकले थे। रास्ते मे पन्ना (मध्य प्रदेश) और यहां नरैनी में उन्हें खाना मिला है। मजदूर तबके के युवकों ने बताया कि फैक्ट्री मालिक ने इन्हें काम से निकाल दिया था। इन लोगों को यूपी के शामली, मुजफ्फर नगर, रामनगर तथा सोनीपत हरियाणा जाना है।

रिपोर्टर – सुधीर त्रिवेदी

👁 19.9K views
19.9K views
Click