राजातालाब पुलिस ने जब्त वाहनों को हाईवे पर छोड़ा

24858

राजातालाब थाने के सामने सर्विस रोड पर जब्त ट्रक लगाने से लोगों को परेशानी

वाराणसी। आम इंसान अगर अतिक्रमण कर लें तो पूरा सरकारी महकमा अतिक्रमण को मुक्त करवाने में जुट जाता है लेकिन जब सरकारी महकमा ही एनएच जैसी संवेदनशील सड़क को अतिक्रमित रखे हो तो उस अतिक्रमण को कौन हटवाएगा। यह सवाल एनएच-19 से गुजरने वाले आम यात्रियों को चुभता है।

जी हां, राजातालाब थाना के ठीक सामने किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि पुलिस ने अतिक्रमण किया हुआ है। एनएच- 19 के वाराणसी- प्रयागराज राजमार्ग के किनारे स्थित राजातालाब थाना, यहाँ के पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न मामलों एवं जब्त किए गए वाहन को थाने के सामने सर्विस रोड पर लगा दिया है। इससे लोगों को परेशानी होती है।

स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर मामले का संज्ञान देकर हाईवे के सर्विस लेन से वाहनों को हटाने का अनुरोध किया है।

राजातालाब थानाध्यक्ष सुमित्रा देवी से बातचीत हुई है। उन्होंने जगह की कमी बताई है। बावजूद इसके जल्दी ही इस सड़क को खाली करने के लिए प्रयास शुरू किया जाएगा।

डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह ने कहाकि ऐसा कोई मामला संज्ञान में आने पर जाँच और आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी राजातालाब को निर्देशित किया गया हैं अगर ऐसा है तो जल्द सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा।

  • राजकुमार गुप्ता
👁 24.9K views
24.9K views
Click