पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सलोन कस्बे में जमकर हुआ हंगामा

334495

सलोन,रायबरेली।बिहार के एक जनसभा में पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सलोन कस्बे में जमकर हंगामा हुआ।हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पुतला छीनने में हलाकान दिखे।बिहार में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।


शुक्रवार दोपहर हिंदूवादी नेता जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता तहसील चौराहे पर सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन करने का असफल प्रयास किया गया।वही कांग्रेस सांसद के पुतला दहन कार्यक्रम की सूचना पर कोतवाल शिव शंकर सिंह दलबल के साथ पहुँच गए।जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का पुलता छीनने पर पुलिस टीम को भरसक मेहनत करनी पड़ी।हालांकि राहुल का पुलता दहन करने की मंशा पर पुलिस ने पानी फेर दिया।इस मौके पर लाली ,रॉबिन साहू,सचिन तिवारी ,मोनू सिंह, जय सिंह आदि लोग मौजूद रहे

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 334.5K views
334.5K views
Click