पीड़ित की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा जिलाधिकारी से लगाई न्याय के गुहार

2762

रायबरेली -आज जिलाधिकारी कार्यालय में भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम  पूरे अवसेरी, सैदनपुर सोनू पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद के द्वारा एक प्रार्थना पत्र देते हुए जिलाधिकारी को बताया कि वह अपने ग्राम में कई वर्षों से सरकारी आबादी की भूमि पर कच्चा आवास बनाकर अपने परिवार सहित रह रहा था बीच में परिवारी कारणों की वजह से वह कुछ समय के लिए गांव से बाहर चला गया है इसी दौरान गांव के निवासी अमित यादव व अंकित यादव के द्वारा मेरे कच्चे मकान को हटाकर मेरी भूमि पर कब्जा कर लिया गया और उसमें चारों तरफ से बाउंड्री भी बना दी गई पीड़ित ने बताया कि वर्तमान समय में उपरोक्त नामक व्यक्ति सरकारी आबादी भूमि पर कब्जा कर रखा है जिसके कारण पीड़ित अपने आवास के मौलिक अधिकार से वंचित हो गया है और उसके रहने के पास दूसरी कोई जगह भी नहीं है पीड़ित ने बताया कि बिना किसी आदेश या साक्षय के पीड़ित को बेदखल करना न्याय के सिद्धांतों की प्रतिकूल प्रतीत होता है पीड़ित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहां की कृपया वे उपरोक्त मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर पीड़ित को न्याय दिलवाएं और सरकारी आबादी भूमि पर बनी वर्तमान कब्जे की गई जमीन की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, और कब्जे को हटवाया भी जाए, पीड़ित का साफ कहना है कि जिलाधिकारी द्वारा जो भी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे वह उसकी पूरी तरह से सहयोग और पालन करेगा.

अनुज मौर्य रिपोर्ट

2.8K views
Click