पीड़ित महिला ने हरचंदपुर थाने में तैनात सिपाही के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र, लगाई न्याय की गुहार

944

हरचंदपुर रायबरेली -हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुजरी मजरे प्यारेपुर ग्राम निवासी पुष्पा सिंह द्वारा एक प्रार्थना पत्र आज पुलिस अधीक्षक को देते हुए पुष्पा सिंह ने बताया कि हरचंदपुर थाने के सिपाही गौरव पटेल पूरे गांव के लोगों को परेशान कर रखे हैं और जबरन गांव के नाबालिक बच्चों को चोरी में फसाने के धमकी देते हैं और ग्रामीणों के परिवार से धनउगाही करते हैं अगर कोई पीड़ित पैसा देने से इनकार कर देता है तो उसे झूठे केस में फसाने की धमकी देते हैं आए दिन देर रात रोजाना गौरव पटेल लोग लोगों को घर में जाकर किसी न किसी को थाने उठा लाते हैं और सुबह पैसा लेकर छोड़ देते हैं जिसके कारण गांव की बहू बेटियां दहशत में हैं गांव की ही चांदनी नामक युवती ने पुलिस वालों के विरुद्ध थाने में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन उसके प्रार्थना पत्र पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई उल्टा उसकी मां पर राइफल दिखाकर धमकी देते हुए कहां की दोबारा तुम्हारी बेटी कही गई या शिकायत करी तो वह उसी दिन गायब हो जाएगी वहीं पीड़िता पुष्पा सिंह ने बताया कि हरचंदपुर थाने में तैनात गौरव पटेल द्वारा फर्जी तरीके से उसके पति की बुलेट घर से जबरन उठाकर थाने ले जाया गया और छोड़ने के एवज में उसके पति से ₹50000 लेकर तब उसकी बुलेट गाड़ी को छोड़ा गया पीड़िता ने बताया कि यह एक दिन का मामला नहीं है आए दिन यह सिपाही ग्राम वासियों को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देते हुए धनउगाही करता है फिलहाल पूरे मामले पर पीड़िता ने न्याय की गुहार पुलिस अधीक्षक रायबरेली से लगाई है वहीं पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं देखने वाली बात यह होगी कि उपरोक्त मामले पर क्या कार्रवाई होती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

👁 944 views
944 views
Click