पुराने हनुमान मंदिर का नगरपालिका अध्यक्ष जायस ने कराया जीर्णोद्धार, ग्रामीणों ने दी बधाई

32028

अमेठी। मन्दिर निर्माण होने के कई सालो बाद हुआ भव्य मन्दिर का जीणोद्धार गांव मे खुशी की लहर ग्रामीणों ने दी नगर पालिका अध्यक्ष को तहदिल से बधाई दिन हैं। खबर जायस अमेठी से जहां पूरे आजीम ग्राम सभा मे कई वर्षो पुराना हनुमान मंदिर मन्दिर का नगरपालिका अध्यक्ष महेश प्रसाद शोनकर ने मंदिर का कराया जीणोद्धार।

वहीं गांव के ग्रामीणों के मुताबिक इस भव्य मन्दिर का निर्माण का कार्य लगभग तीस साल पहले किया गया था। सैकड़ों घरो की आबादी वाले इस गांव मे एकलौता मन्दिर है जहा पूरे गांव के लोग एकत्र होते है और सुबह शाम पूजा आरती करते है वहीं ग्रामीणों का कहना है इस हनुमान मन्दिर पर सच्ची श्रद्धा से जिसने भी जो कुछ मांगा उसकी मुरादें पूर्ण हुई।

वहीं मन्दिर प्रांगण मे ही विशाल पीपर का वृक्ष भी है जिससे वातावरण बडा ही प्यारा तथा हरा भरा रहता है और हर शानिवीर को लोग जल तथा तेल का दीपक जलाते हैं।गांव के ही होनहार तेज तर्रार युवा राहुल ने बताया की मन्दिर का जीणोद्धार का श्रेय जायस नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रसाद सोनकर को जाता है ।

लेकिन सबसे बडा योगदान योगी बाबा , तथा मोदी जी का है । वहीं इस अवसर पर विश्वनाथ, सन्दीप,अर्जुन, सुमिरन,लाल बाबू ,श्याम लाल,सुख नन्दन,बलराम, राहुल देव ,युवा कार्य कर्ता,जमुना प्रसाद, अमर चन्द्र,विवेक तथा मंदिर समिति के कार्यकर्ता का अहम सहयोग रहा तथा समस्त कार्यक्रम सुचारू रूप से होता चला आ रहा है।।

  • शैलेश नीलू
👁 32K views
32K views
Click