लूटपाट करने वाले 2 शातिर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

23012

अयोध्या:———-
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
दिनांक 01.05 .22 को रात्रि मे गुप्ता होटल चौराहे पर प्र0नि0 कोतवाली नगर देवेन्द्र सिंह मय पुलिस बल द्वारा पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान महोबरा चौराहे की ओर से आये 02 मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा तेजी से मोटर साइकिल को भगाते हुये पुलिस को धक्का देकर गैस गोदाम की तरफ भागे, संदिग्ध व अपराधी प्रतीत होने पर उनका पीछा गया।
धारा रोड की तरफ से प्र0नि0 कैन्ट मय हमराह पुलिस बल एंव परिक्रमा मार्ग की ओर प्र0नि0कोतवाली नगर पुलिस बल द्वारा अफीफ कोठी के पास घेराबन्दी की गयी तो उन लोगो के द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे, जबाबी कार्यवाही मे पुलिस बल द्वारा आत्म रक्षा मे फायरिंग की तो 02 बदमाश रोड के किनारे घायल अवस्था मिले।
गिरफतार अभियुक्तो का नाम पता-
1-गोकरन उर्फ करन उर्फ सोनू निषाद पुत्र भगवान दास नि0 मुरावन टोला तोपपुर थाना कैन्ट जनपद अयोध्या उम्र करीब 33 वर्ष।
2-राजेष निषाद पुत्र रामसुरेष नि0 हाजीपुर सिंहपुर थाना कैन्ट अयोध्या उम्र करीब 30 वर्ष
अभियुक्तो से बरामद समान-
1- 5 अदद चैन पीली धातु
2- 02 अदद टप्स पीली धातु
3- 02 अदद तंमचा 315 बोर मय 04 खोखा कारतूस एंव 04 जिन्दा कारतूस के
4- एक अदद अपाचे मोटर साइकिल जिस फर्जी नम्बर मोटर साइकिल यू0पी0 42ए0यू0 4460 वास्तविक न0 यू0पी0 43एपी0 1252
5- लूटे गये चैन बिक्री के शेष बचे 4000 रूपये।
6- 01 अदद चाकू नजायज
7- एक अदद पिटठू बैग के अन्दर से, एक अदद प्लास लोहे का, दो अदद पेचकस, दो अदद रेती, एक अदद केविल कटर, ,लोहे का औजार मोटर साइकिल लाक तोडने वाला, मोटर साइकिल चाभी 01, मोटर साइकिल का लाक टूटा हुआ 01, औजार मे धार लगाने वाला पत्थर 02, मोटर साइकिल की स्विच मय केविल 02, अनम्बर प्लेट वाहन सं0 यू0पी0 51बी0सी0 1943, एंव 02 अदद नम्बर प्लेट वाहन सं0 यू0पी0. 43एपी 1252 व 03 अदद रिंच, 01 अदद जमूरा औजार (रिपीट काटने के लिये) 06 अदद छोटे बडे नट एंव बोल्ट भी हुए बरामद।

👁 23K views
23K views
Click