पुलिस ने गरीब की मदद कर दिखाई दरियादिली

14828

रायबरेली। वैसे तो पुलिस की हर करतूत को हर कोई उजागर कर दिखाने की कोसिस करता है लेकिन कही न कहीं पुलिस द्वारा एक अनोखा किरदार नजर आता है।

इसी क्रम में चौकी प्रभारी मखदुमपुर थाना गदागंज अनिल यादव ने एक पारिवारिक विवाद में श्री पप्पू उर्फ राजेश पुत्र स्व0 रामआसरे नि0 पूरे गडरियन मजरे सुदामापुर आए हुए थे जिनके द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया कि श्री पप्पू उपरोक्त की मिठाई की दुकान लाजवाब स्वीट के नाम से पवारन का पुरवा के पास मौजूद है जो लगभग तीन माह से पत्नी और पुत्र जीवा की टीबी की बीमारी के कारण बंद पड़ी हुयी है।

जिस पर चौकी प्रभारी श्री अनिल यादव व उनकी टीम द्वारा पप्पू उपरोक्त को पांच हजार रुपये की नगद राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की ताकि पप्पू उपरोक्त अपनी मिठाई की दुकान फिर से शुरू कर सके।

  • विमल मौर्य
👁 14.8K views
14.8K views
Click