पूर्व विधायक सपा प्रत्याशी अभय सिंह के काफिले पर सामने से हुई फायरिंग

10366


गोसाईगंज चुनाव प्रचार के लिए निकले पूर्व विधायक सपा प्रत्याशी अभय सिंह के काफिले पर सामने से हुई फायरिंग।मया ब्लॉक के नेव के पास अभय सिंह के काफिले पर सामने से आ रहे काफिले के लोगों द्वारा अवैध रूप से गोलीबारी की गई । अभय सिंह जनसंपर्क के लिए निकले हुए थे । जहां सामने से अपने काफिले से आ रहे लोगों ने फायरिंग किया । जिसमें सपा प्रत्याशी अभय सिंह बाल-बाल बच गए वह अपने समर्थकों के साथ महाराजगंज थाने पहुंचकर न्याय की मांग किया है और अपने ऊपर बार-बार हमला करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग किया है ।अहम सवाल की अभय सिंह के काफ़िले के साथ 24 घण्टे पुलिस की 2 जिप्सी चल रही उसके बाद भी गुंडे गोली बारी करके बच कैसे गए कोई गिरफ्तारी कैसे नही हुई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है जिसमें पुलिस जांच कर रही है जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्टअयोध्या

👁 10.4K views
10.4K views
Click