पेट्रोल पंप में तांडव करने वाला इनामिया अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

16987

रिपोर्ट – अनुज मौर्य

रायबरेली। मील एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौन्दा नानकारी गांव निवासी भानु पासी उर्फ भान बहादुर पुत्र राज बहादुर को मिल एरिया पुलिस ने आखिरकार दबोच ही लिया।

आपको बताते चले भानु पासी का अपराधिक इतिहास भी लम्बा है।लगभग 15 आपराधिक मुकदमें पंजीकृत है। ज्ञात हो कि मई महीने में हरदासपुर स्थित पेट्रोल पम्प पर फ्री का पेट्रोल भरवाने को लेकर काफी बवाल हुआ था।जिसमे भानु पासी अपने गैंग के साथ था।पुलिस को तभी से इसकी तलाश थी।अंततः भानु पासी को गिरफ्तार करने में पुलिस की काफी मशक्कत करना पड़ा।लगातार दबिश के उपरांत मुखबिर खास की सूचना पर शारदा नहर पुल से गिरफ्तार कर ही लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राकेश सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक यदुनाथ यादव,उपनिरीक्षक राम बदन यादव सहित पूरी टीम शामिल रही।

👁 17K views
17K views
Click