प्रख्यात आल्हा गायक कलदार सिंह के निधन पर शोक की लहर

25957

लालगंज (रायबरेली) , क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी शिक्षक व प्रख्यात आल्हा गायक कलदार सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे 76 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गेंगासों गंगातट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र मनीष सिंह ने दी। वे मशहूर आल्हा गायक थे। साहित्यनिष्ठ आल्हा गायन में उन्हें महारत हासिल थी। बुद्धि जीवी वर्ग उनके आल्हा गायन से आनंदित होते थे। वे 2010 में कतिकहा प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके अंतिम दर्शन हेतु घर में तांता लग गया।

उनके अजीज मित्र व साथ में शिक्षण कार्य करने वाले छमनीखेड़ा गांव निवासी पूर्व शिक्षक शिवभूषण द्विवेदी ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि वे एक बेहद नेक और दिलदार इंसान थे। उनके निधन से आल्हा और साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व विधायक अशोक सिंह, भाजपा वरिष्ठ किसान नेता रमेश बहादुर सिंह,जितेन्द्र सिंह, गुड्डू सिंह, भल्ला सिंह, बीरेन्द्र सिंह, ऊषा सिंह, दिव्या सिंह, बिजय शंकर त्रिपाठी, राममोहन आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 26K views
26K views
Click