प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

27178

🔹 मारपीट, गाली गलौज व हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

🔹गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद बाँस का डण्डा बरामद

🔹थाना मान्धाता पुलिस टीम नें थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुमेरपुर पुलिया के पास से 01अभियुक्त गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण– दिनांक 13.07.2024 को थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुमेरपुर निवासी वादी व उसके परिजनों के साथ आरोपीगणों द्वारा एकराय होकर जान लेने के नियत से लाठी, डण्डो व कुल्हाड़ी से मारपीट करने आदि आरोपों में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 111/24 धारा 191(2), 109, 115(2), 352, 351(2), 117(2) बी0एन0एस0 बनाम 07 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना मान्धाता श्री सुभाष यादव के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 लाखन सिंह भदौरिया मय हमराह का0 हरिपाल द्वारा आज दिनांक 28.11.2024 को देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 111/24 धारा 191(2), 109, 115(2), 352, 351(2), 117(2) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त शैलेश कुमार पुत्र रामचन्द्र नि0 सुमेरपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र के सुमेरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 01 अदद बांस का डंडा बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण –
1- शैलेश कुमार पुत्र रामचन्द्र नि0 सुमेरपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी- घटना में प्रयुक्त 01 अदद बाँस का डण्डा बरामद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
व0उ0नि0 लाखन सिंह भदौरिया मय हमराह का0 हरिपाल थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

👁 27.2K views
27.2K views
Click