प्रशासन ने शुरू की घर-घर सब्जी पहुंचाने की पहल

19026

चित्रकूट । भारत में लॉक डाउन के चलते सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए चित्रकूट की नई पहल, चित्रकूट की करवी मुख्यालय में नगर पालिका ने प्रत्येक बार्ड में मोबाइल किराना वाहन एवम् सब्जी ठिलिया चलाने का किया फैसला, यह वाहन प्रत्येक वार्ड में जा जाकर घरों में करेगा किराना और सब्जी का वितरण, इस मोबाइल वाहन और ठिलिया के द्वारा मार्केट रेट पर खाद्य सामग्री और सब्जियों का किया जाएगा वितरण,ये फैसला सोशल डिस्टेंस के चलते किया गया, वहीं 26 मार्च से इस सुविधा के चलते किराने और सब्जियों की दुकान रहेगी बंद, मेडिकल स्टोर को खोला जाएगा लेकिन सोशल डिस्टेंस के आधार पर बने सर्किल का पालन करते हुए, ये वितरण प्रणाली सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे तक ही किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

👁 19K views
19K views
Click