प्रस्तावित वार्ड आरक्षण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गईं

1032

रायबरेली। सभासद अरविंद त्रिपाठी एवं कामरान सिद्दीकी ने आर्य नगर को अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित करने के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष लिखित आपत्ति दर्ज कराई है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 1 दिसंबर को निर्गत प्रस्तावित आरक्षण अनुसूची में वार्ड नंबर 2 आर्य नगर को अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित घोषित किया गया है।

आपत्तिकर्ता वर्तमान सभासद अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि नगर निकाय निर्वाचन 2017 में यह सीट अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित की गई थी जो चक्रानुक्रम के संदर्भ में जारी शासनादेश के अनुपालन में इस बार अनारक्षित घोषित की जानी चाहिए थी।

आपत्तिकर्ता कामरान सिद्दीकी का कहना है कि नगर के कई वार्डों हेतु प्रस्तावित आरक्षण अनुसूची में चक्रानुक्रम के नियम का खुला उल्लंघन किया गया है जिसको लेकर मेरे द्वारा भी आपत्ति दर्ज कराई गई है।

मुझे विश्वास है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए वार्डों में नियमानुसार आरक्षण लागू किया जाएगा।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

1K views
Click