प्राइवेट ट्यूबवेल की लाइन गांव से निकालने पर ग्रामीणों में आक्रोश

25956

स्थान जालौन यूपी

रिपोर्टर महेन्द्र कुमार गौतम

8542832748

जालौन के
माधौगढ़-रामपुरा क्षेत्र के नगरा गांव में ग्रामीणों ने प्राइवेट ट्यूबवेल के तार गांव से निकलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों ने तहसील आकर एसडीएम को शिकायती पत्र दिया।
नगरा गांव के दो दर्जन से ज्यादा महिला पुरुषों अनिल पाल,राजेश कुमार,कुशमा देवी,सुशीला देवी,माया देवी,गंगा सिंह,कैलाश,जगदीश, मूलचरन,ज्योति,ओमप्रकाश आदि ने एसडीएम सालिकराम को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उनके बीच गांव से सुरेश दुबे अपने प्राइवेट ट्यूबवेल की लाइन निकाल रहे हैं जोकि 11 हजार बोल्टेज की लाइन है। जिसके कारण ग्रामीण भय में हैं कि नीचे रिहायशी घर और पशु बांधे जाते हैं। लाइन से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। एसडीएम ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

बाइट ग्रामीणों की

👁 26K views
26K views
Click