फंदे से लटकता मिला शव, छह महीने पहले हुई थी युवक की शादी

13094

हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

सरेनी, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला,इससे हड़कंप मच गया।

वहीं पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है! थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव के रहने वाले रामस्वरूप रात में निमंत्रण में गए हुए थे,सुबह जब वह घर लौटे तो देखा उनका 28 वर्षीय बेटा पंकज साड़ी के फंदे से फांसी पर लटक रहा है।

नजारा देखकर वह सन्न रह गए!घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल सरेनी पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में उलझी हुई है।

उल्लेखनीय है कि मृतक की लगभग 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। दूसरा भाई संकेत पुराने घर में लेटा था। घटना से घर में कोहराम मच गया है। इस संबंध में कोतवाल हरिकेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 13.1K views
13.1K views
Click