फोन पे पर आया दीवाली ऑफर गिफ्ट और खाते से उड़ गए 75 हज़ार रुपए

14000

ऊंचाहार रायबरेली
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक से दिवाली गिफ्ट के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा हजारों रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर पोस्ट बाबूगंज निवासी मोहम्मद सरताज पुत्र अब्दुल वाहिद ने कोतवाली में तहरीर दी जिसमें उनका आरोप है कि बाबूगंज स्थित स्टेट बैंक में उसका खाता है उसके फोन पेय पर एक मैसेज आया था इसके बाद एक नंबर से फोन आया जिस ने बताया कि आपका दिवाली ऑफर आया है इसको अपने खाते पर ट्रांसफर कर लीजिए और उसके बाद हमने अपने खाते पर पैसे ट्रांसफर कर लिए इसके बाद क्रेडिट दिखाया ₹5033 दोबारा फिर दे दिया 4999 जब वह पैसा खाते में ट्रांसफर किया तो खाते से पैसा कट गया जब खाते से पैसे कट गए तो हमने अपना फोन पेय बंद फोन स्विच ऑफ कर दिया इसके बाद जब 6:00 बजे फोन खोला तो उसके बाद फोन पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे पीड़ित ने बताया कि कुल 7 किस्तों में 75000 बैंक से कटे हैं फिलहाल पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अनुज मौर्य/मनोज मौर्य रिपोर्ट

👁 14K views
14K views
Click