बकरियां ले जा रहे तीन संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

1026

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे कलिका बक्स मजरे ऐहार गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब एक बजे बाइक पर दो युवक बकरियां लादकर ले जा रहे थे। इस पर ग्रामीणों को बकरी चोरी की आशंका हुई। बताया गया कि संदिग्ध युवक पिछले करीब दो दिनों से सड़क किनारे अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।
ग्रामीणों ने जब युवकों से उनके बारे में पूछताछ की तो वे संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संदीप फिज़ा रिपोर्ट

👁 1K views
1K views
Click