बछरावां विधायक रामनरेश रावत खराब सड़कों के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से की मिले

12302

रिपोर्ट – अनूप सिंह

काफी देर चली इस मुलाकात में माननीय विधायक जी ने क्षेत्र के कई मार्गो के निर्माण के लिए जो पिछले दिनों उन्होंने पत्र के माध्यम से माननीय उपमुख्यमंत्री जी को अवगत कराया था उस पर विस्तार से चर्चा की । जिस पर माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने उक्त सभी मार्गों के जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। माननीय उपमुख्यमंत्री ने कहा आजादी के बाद से आज तक जितना पैसा बछरांवा विधानसभा के विकास कार्यो के लिए दिया गया है वह इससे पहले अन्य किसी पूर्ववर्ती सरकारों में नहीं दिया गया। इसके अलावा माननीय विधायक जी ने हाल ही में सड़कों के निर्माण के लिए जो विवरण उपलब्ध कराया गया उन सभी सड़को के निर्माण का कार्य भी बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा । शिष्टाचार भेंट के दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता श्री विद्या सागर अवस्थी भी उपस्थित रहे।

👁 12.3K views
12.3K views
Click