बड़े बकायेदारों की सम्पत्ति नीलाम कर करायें वसूली-जिलाधिकारी

1942

बाँदा —–-जिन विभागों के करों का मासिक लक्ष्य कम है, वह इस माह व अगले माह का लक्ष्य एक साथ हरहाल में जरूर पूरा करें। नहीं तो सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में डीएम ने बडे बकायेदारों की वसूली की समीक्षा करते हुए तहसीलों में बडे बकायेदारों की सम्पत्ति नीलाम कर वसूली किये जाने के निर्देश दिये है।जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर वसूली एवं कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने भू-राजस्व की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलों का भू-राजस्व सितम्बर, 2026 तक शतप्रतिशत रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये। स्टाम्प देयकों की वसूली बढाये जाने तथा स्टाम्प देयकों की जांच किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आबकारी की वसूली की समीक्षा करते हुए आबकारी कर की वसूली बढाये जाने तथा प्रवर्तन कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि कच्ची शराब एवं अवैध शराब की आवक नही होने पाये, इसकी शतत् निगरानी एवं प्रवर्तन/छापामारी की कार्यवाही की जाए। उन्होंने परिवहन कर की वसूली की समीक्षा करते हुए वसूली बढाये जाने तथा ओवरलोड वाहनों की सघन चेकिंग किये जाने एवं मासिक वसूली पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने वन विभाग के कर5 की समीक्षा करते हुए पेडों की कटान रोकने एवं प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिबन्धित पेडों की कटान किसी भी दशा में नही होने पाये। खनन कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने अवैध खनिज पर नियंत्रण किये जाने तथा प्रवर्तन कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। मण्डी समिति में कर की वसूली कम पाये जाने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जल संस्थान एवं नगर पालिका के करों की वसूली की समीक्षा करते हुए राजस्व बढाये जाने हेतु करों की वसूली करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विभागों के करों का मासिक लक्ष्य कम है वह इस माह व अगले माह का लक्ष्य एक साथ पूर्ण करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उन्होंने बडे बकायेदारों की वसूली की समीक्षा करते हुए तहसीलों में बडे बकायेदारों की सम्पत्ति निलाम कर वसूली किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न विभागों की आरसी की समीक्षा करते हुए आरसी की वसूली कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिक दिनों से लम्बित वादों का शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिये। उन्होंने एक वर्ष से अधिक लम्बित वादों का शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खुर्रा बटवारा, धारा-34 एवं धारा-20 के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं तथा थाना दिवस में प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने भूमि पैमाइश एवं विवादित प्रकरणों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच कर प्रकरण का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। उन्होंने पत्रावलियों को समय पर दाखिल दफ्तर कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण कर लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि ऑडिट आपत्तियों एवं न्यायालय के वादों का समय पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि आईजीआरएस प्रकरणों का असंतुष्ट फीड बैक नही होने पाये, शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध में वार्ता कर संतुष्ट करते हुए फीड बैक भेजें। मत्स्य पालन एवं कृषि भूमि आवंटन पट्टा का लक्ष्य के अनुरूप आवंटित करने तथा जांच एवं विभागीय कार्यवाहियों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र, सहित समस्त उप जिलाधिकारी सहित तहसीलदार एवं कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सुधीर त्रिवेदी रिपोर्ट

👁 1.9K views
1.9K views
Click