बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर

10797
काल्पनिक तस्वीर

राठ (हमीरपुर)। मझगवा थाने की टोला रावत गांव में दो बदमाश युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । बदमाश फायर करते हुए भाग खड़े हुए। सूचना पर भारी पुलिस बल ने पहुंच कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे दूसरे थाने के चार सिपाही मझगवा थाने के टोला रावत गांव में किसी अपराधी की तलाश में गए थे। बताया जाता है कि गांव में पहुंचने पर पहले से वहां खड़े दो युवकों ने पुलिस को देख तमंचा से फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि बदमाश घटना के बाद भाग गये। फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना पर राठ कोतवाली का भारी पुलिस बल युवकों की तलाश में पहुंचा समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी इस संबंध में जब कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन नॉट विजिबल बता रहा था।

👁 10.8K views
10.8K views
Click