बस्ती, मंदिर व स्कूल के नजदीक खुली मीट की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

3585

स्थानीय निवासियों ने दुकान के नाम पर भी जताई आपत्ति, सोशल मीडिया पर आक्रोश किया जाहिर

बछरावां रायबरेली। बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बस्ती, मंदिर व स्कूल के नजदीक एक मीट की दुकान खुलने के विरोध का एक वीडियो स्थानीय नागरिक के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो कस्बा अंतर्गत लालगंज रोड पर स्थित ओवरब्रिज के नीचे का है। जहां पर अतीक अहमद नाम के एक संचालक के द्वारा फरमान भाई अवध बिरयानी की दुकान खोली जा रही है। वीडियो वायरल करने वाले स्थानीय नागरिक के द्वारा यह बताया गया है कि जहां पर यह दुकान खोली जा रही है। वहां पर एक तरफ बस्ती है और उक्त दुकान से मात्र कुछ ही दूरी पर हनुमान जी का मंदिर व विद्यालय भी स्थित है। साथ ही साथ उक्त वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि एक तो यह ओवर ब्रिज के नीचे सरकारी भूमि है, वहीं दूसरी ओर यह दुकान सरकारी मानक के अनुसार नही है। वहीं उक्त दुकान को लेकर कुछ स्थानीय नागरिकों के द्वारा सोशल मीडिया पर उक्त दुकान के नाम पर भी आपत्ति जताई गई है, और उस आपत्ति की पोस्ट अपने फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफार्म से वायरल की गई है। फिलहाल स्थानीय लोगों के द्वारा पोस्ट वायरल कर शासन प्रशासन से उक्त मामले में कार्यवाही करने की बात कही गई है।

प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 3.6K views
3.6K views
Click