बाइक सवार पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

10210

ग्रामीणों ने वायरल किया मारपीट का वीडियो

हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम भौंरा में लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ने जब इसका विरोध किया तब दबंग लोडर चालक ने बाइक सवार पति पत्नी को दौड़ा लिया। पति पत्नी ने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया।

लेकिन दबंगों की दबंगई के आगे सभी बेबस नजर आए और दबंग ने स्कूल से पति-पत्नी को घसीटकर जमकर पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

भौंरा गांव निवासी राम सागर साहू अपनी पत्नी कौशिल्या को बैठाकर गांव से बाहर जा रहा था। गांव के समीप गांव निवासी अजय कुमार ने अपने लोडर से बाइक में टक्कर मार दी।

इसका रामसागर साहू ने विरोध किया। राम सागर के विरोध से अजय कुमार आपा खो बैठा और गाली गलौज करते हुए लोहे की राड लेकर पति-पत्नी को दौड़ा लिया। पति पत्नी अपनी जान बचाने के लिए कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में जा घुसे और क्लास रूम में छुप गये।

दबंग क्लासरूम में घुसकर दोनो को घसीट लाया और गाली गलौज करके दोनों को जमकर पीटा। पुलिस ने रामसागर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पति-पत्नी का डॉक्टरी परीक्षण कराकर दबंग की तलाश तेज कर दी है। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करके कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। वायरल वीडियो की रिपोर्टर्स टुडे पुष्टि नहीं करता है।

  • एमडी प्रजापति
👁 10.2K views
10.2K views
Click