दो दिन के लिए पूरे प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, योगी सरकार का आदेश

25913

लखनऊ । यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 40 घंटे तक बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। इसके चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगले दो दिन (17 और 18 सितंबर) के लिए पूरे प्रदेशभर में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। यानी अब सोमवार को स्कूल दोबार खुलेंगे।

राजधानी बारिश का आलम यह है कि डीएम को आदेश जारी करना पड़ा कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकले। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया, ‘लखनऊ और आस-पास के जिलों में आज रात बारिश जारी रहेगी। कल यानी शुक्रवार से बारिश की रफ्तार धीमी होगी। शुक्रवार को हल्की बारिश रहेगी।’

Advertisment ——————————

👁 25.9K views
25.9K views
Click