बाल अपराधी से शिक्षिका की नजदीकियां बनीं हत्या का कारण- पुलिस ने किया खुलासा

17453

मनोज तिवारी ब्यूरो की फोटो अयोध्या
अयोध्या 3 जुलाई।विगत 1 जून को नगर की श्रीराम पुरम कालोनी में दिनदहाड़े हत्या का राज खोलते हुए पुलिस नें प्रेस के माध्यम से जानकारी दिया दो वर्ष पूर्व से ही शिक्षिका व बाल अपराधी पुत्र दिग्विजय सिंह निवासी श्रीराम पुरम कालोनी से नजदीकियां थीं, विवाह बाद शिक्षिका आरोपी से संबंध तोड़ना चाहती थी, जोकि उसको नागवार लगा, अंत में जैसा कि बताया गया, आरोपी को पारिवारिक गतिविधियों के बारे में पहले से पता था, जब उसके पति अपने ससुराल आये,तो आरोपी वहां से हटकर कुछ दूर उनके पुनः जाने का इन्तजार करता रहा और जैसे ही शिक्षिका पति शिक्षिका की माता के साथ फिर निकले आरोपी लोहे की नुकीली रॉड के साथ घर मे प्रवेश कर गया, चूंकि संबंध पहले से ही था शिक्षिका व आरोपी सोफे पर बैठकर बात करने लगे इसी बीच शिक्षिका द्वारा पुनः संबंध तोड़ने पर दबाव बनाया जाने लगा, जिसपर आरोपी को गुस्सा आया और लोहे की रॉड से हमलावर होकर शिक्षिका की हत्या कर दी।
घटना को दूसरा मोड़ देने के उद्देश्य से आरोपी द्वारा आलमारी से कुछ गहने निकाल लिए गए, जिसकी स्वीकृति आरोपी द्वारा पुलिस पूंछताछ में की गई।
वहीं दूसरी तरफ शिक्षिका के पति, ससुर व सास द्वारा अपनी मृतक बहू पर गलत आरोप लगाने का लगाया आरोप।
हत्या के खुलासे पर एसएसपी शैलेश पांडेय नें एसपी सिटी विजयपाल सिंह सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी को बधाई दिया।

👁 17.5K views
17.5K views
Click