बालवीर बाबा कूद प्रतियोगिता में शिवम ने मारी बाजी, जीती साइकिल

2920

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज क्षेत्र के बरस गांव में भादों के पहले मंगलवार को विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार बालवीर बाबा कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान दीपू सिंह चौहान के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह प्रतिनिधि दिगम्बर सिंह रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में पथरीगंढ के शिवम प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। पूरजिया के हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे और उन्हें पंखा पुरस्कार में दिया गया। वहीं भीतरगांव के अमित तेजा तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें पानी की टंकी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधान शिव प्रताप यादव, बच्चा सिंह, आशीष पाण्डेय, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संदीप फिज़ा रिपोर्ट

👁 2.9K views
2.9K views
Click