बीएसएफ की ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार गांव पहुंचे रोहित, डीजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

8772

लालगंज (रायबरेली)। बीएसएफ की ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने गांव पूरे बाल्हेवर मजरे ऐहार पहुंचे रोहित पुत्र रामसेवक का ग्रामीणों ने डीजे के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। गांव पहुंचने से पहले रोहित ने बाबा बाल्हेश्वर धाम में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।रोहित के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटे को बीएसएफ की वर्दी में देखकर माता शोभा देवी भावुक हो गईं। मां ने बेटे को गले लगाकर आशीर्वाद दिया तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।ग्रामीणों ने रोहित को देश सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी, पुनीत सैनी, अजय कुमार,संतोष वर्मा, मनोज वर्मा, गोविंद वर्मा, रामबाबू, बबलू साहू, इंद्रेश यादव, संजय सैनी,कमल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 8.8K views
8.8K views
Click